
यूपी में 11 IAS-PCS अफसरों के तबादले, बहराइच-जालौन के डीएम बदले
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात करीब 10:30 बजे 11 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। इसमें बहराइच और जालौन के जिलाधिकारी बदले गए हैं। राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि समीर को जालौन का डीएम बनाया गया है।.






