
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'हनुमान अंश' टीम को बधाई दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम से मुलाकात कर उनकी सफलता पर बधाई दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद तेजी से कमाई बढ़ाई और 41वें दिन दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया।.






