
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, निजी वाहनों पर रोक
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सचिवालय में कर्मचारियों और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहनों को ही विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई है।.








