
बाड़मेर में पहले चरण से पहले शराब-साड़ियां बांटने का आरोप
बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में बुधवार को पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले मंगलवार देर रात कई वार्डों में शराब, साड़ियां और अन्य गिफ्ट बांटने की घटनाएं सामने आईं, जिससे आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा।.






