
डूंगरपुर में पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म मनाया
डूंगरपुर के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व का तीसरा दिन शुक्रवार को उत्तम आर्जव धर्म के रूप में मनाया गया। इस दौरान भगवान का जलाभिषेक, केशर पूजा, पंचामृत अभिषेक और शांति धारा की गई। श्रद्धालुओं ने सुबह से देर रात तक धार्मिक आयोजन और संगीत संध्या में भाग लिया।.



