
प्रतापगढ़ में वसीटा धोबी समाज का दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू
प्रतापगढ़ में वसीटा धोबी समाज का भादवा बीज के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ। राजस्थान सहित तीन राज्यों से करीब 20 हजार से अधिक समाजजन इसमें शामिल हुए। पहले दिन धोबी चौक स्थित आईजी माता मंदिर में युवाओं ने रक्तदान किया।.




