
भरतपुर में जिला स्तरीय नेटबॉल, वुशू और कुश्ती प्रतियोगिता शुरू
भरतपुर जिले के अलीगढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70वीं जिला स्तरीय नेटबॉल और वुशू प्रतियोगिता शुरू हुई। इस आयोजन में जिलेभर से 32 टीमों के 384 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उच्चैन के शहीद रामबाबू गुर्जर राजकीय विद्यालय में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता भी शुरू हो गई है।.






