
ट्रम्प ने सऊदी को 48 F-35 फाइटर जेट बेचने की मंजूरी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब को 48 F-35 लड़ाकू विमान बेचने की मंजूरी दे दी है। इस डील की कीमत करीब 24 अरब डॉलर यानी ₹2.3 लाख करोड़ है, लेकिन इसे अंतिम रूप देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी है।.








