
अमृतसर सूरमा ने 4 विकेट से हराया फाजिल्का फाल्कंस
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के 17वें मैच में अमृतसर सूरमा ने फाजिल्का फाल्कंस को 4 विकेट से हराया। शुभमन गिल ने 35 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में 49 रन की तेज पारी खेली।.






