
चित्तौड़गढ़ की मांगीबाई ने स्कूल के लिए 15 लाख रुपए दान किए
चित्तौड़गढ़ के देवीपुरा गांव की 80 वर्षीय मांगीबाई अहीर ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते हुए अपने गांव के सरकारी स्कूल के विकास के लिए 15 लाख रुपए दान किए हैं। उनके आर्थिक सहयोग से स्कूल में पानी की टंकी, नए कक्षा-कक्ष और सरस्वती मंदिर का निर्माण हुआ है।.





