
असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति में आयु सीमा विवाद
सवाई माधोपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रिंसिपल डॉ. बी.पी. मीणा ने चयन प्रक्रिया में अधिकतम आयु सीमा का पालन न होने की आशंका जताई है। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए राजमेस आयुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है।.






