
सवाई माधोपुर में 24 घंटे में 1296 एमएम बारिश दर्ज
सवाई माधोपुर जिले में गुरुवार शाम से लगातार बारिश का दौर जारी है। जिले के सभी 20 रेन गेज सेंटर पर पिछले 24 घंटे में कुल 1296 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो इस सीजन में एक दिन में सबसे अधिक है। तेज बारिश के कारण शनिवार को जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई।.






