
दिल्ली कोर्ट ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय किए
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को IRCTC होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है। अदालत ने पटना में ट्रांसफर की गई जमीन को अपराध से हुई आय माना है।.







