
कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान दो भारतीय छात्रों की मौत
कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। वैंकूवर स्थित भारतीय दूतावास ने परिजनों को कांसुलर और आवश्यक सहायता देने की पुष्टि की है। दोनों छात्रों के शव सम्मानपूर्वक भारत भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है।.




