
गुजरात के चार गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार
मेहसाणा (गुजरात), 5 दिसंबर ()। गुजरात के मेहसाणा जिले के चार गांवों के मतदाताओं ने विकास न होने पर चुनाव का बहिष्कार किया। बेचाराजी तालुका के बरियाफ गांव और खेरालू तालुका के तीन गांवों ने सोमवार को मतदान न करने का फैसला किया। दोपहर 1 बजे तक इन चार गांवों में एक भी वोट नहीं पड़ा था।.








