
भरतपुर के चौबुर्जा गणेश मंदिर में विराजमान दो जुड़वा गणेश प्रतिमाएं
भरतपुर के चौबुर्जा क्षेत्र में स्थित करीब 300 साल पुराने गणेश मंदिर में दो गणेश प्रतिमाएं एक साथ विराजमान हैं। महाराजा और उनकी सेना युद्ध के लिए निकलने से पहले यहां आशीर्वाद लेते थे। मंदिर की युद्धकालीन परंपराएं और शाही हाथी की परंपरा इसे खास पहचान देती हैं।.








