
टोंक में 224 नामांकन स्वीकार, 137 निरस्त हुए
टोंक नगर पालिका के 35 वार्डों में कुल 361 नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। इनमें से 224 नामांकन सही पाए गए हैं, जबकि 137 नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी होने के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम संख्या स्पष्ट होगी।.








