
देहरादून और मसूरी की महिला टीमों ने यूपीएल में जीत से किया आगाज
उत्तराखंड प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का भव्य आगाज सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। महिला वर्ग के उद्घाटन दिन दोनों मुकाबलों में देहरादून वारियर्स और मसूरी क्वींस ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।.






