
राजसमंद में श्रीनाथजी मंदिर में 21 तोपों से जन्मोत्सव की शुरुआत
राजसमंद के नाथद्वारा में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उल्लास और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। सुबह पंचामृत स्नान और विशेष शृंगार के बाद रात 12 बजे 21 तोपों की सलामी दी गई, जिससे पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।.







