
प्रताप कॉलोनी में सिलेंडर में आग लगी, समय रहते काबू पाया गया
कोटा के स्टेशन रंगपुर क्षेत्र की प्रताप कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक मकान में रखे सिलेंडर की नलची में अचानक आग लग गई। आग की लपटें कमरे में फैलने लगीं, परिजन आग बुझाने की कोशिश में जुटे। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया गया।.





