
लखनऊ बना 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में हवा सबसे साफ
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के गाइडलाइन के तहत किए गए कार्यों से लखनऊ ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में हवा की गुणवत्ता में सुधार कर पहला स्थान हासिल किया है। आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि शहर में हवा को स्वच्छ रखने के लिए विशेष प्रयास किए गए।.







