
चित्तौड़गढ़ में 2.696 किलो अफीम और मोटरसाइकिल जब्त
चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान यूनिट ने एनएच-27 पर काटूंदा चौराहे के पास 2.696 किलो अफीम और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू.






