
कठूमर में कांग्रेस प्रत्याशी के पति को सरकारी सेवा से निलंबित किया गया
राजस्थान के अलवर जिले की कठूमर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस की चेयरमैन प्रत्याशी के पति राजीव कुमार को सरकारी सेवा से निलंबित कर दिया गया है। विकास अधिकारी पंचायत समिति कठूमर ने 8 सितंबर से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर यह आदेश जारी किया।.




