
कांग्रेस ने चिह्नित की 70 कमजोर विधानसभा सीटें
मध्य प्रदेश में 2028 विधानसभा चुनाव से लगभग दो वर्ष पहले कांग्रेस ने 70 ऐसी विधानसभा सीटें चिह्नित की हैं, जहां उसका प्रदर्शन कमजोर रहा है। पार्टी ने इन क्षेत्रों में घर-घर मतदाता सूची का सत्यापन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।.




