
मुंबई के सबसे अमीर गणपति मंडल ने 703 करोड़ का बीमा कराया
मुंबई के माटुंगा स्थित जीएसबी सेवा मंडल ने इस साल 703 करोड़ रुपये का बीमा कवर लिया है। इस बीमा में 66 किलो शुद्ध सोने के आभूषण और 335 किलो चांदी से बने श्रृंगार शामिल हैं, जो गणेश उत्सव की भव्यता को बढ़ाते हैं।.






