
जालोर में पुरानी बिजली राशि वसूली को उपभोक्ता आयोग ने ठुकराया
जालोर के रायथल में बिजली उपभोक्ता बाबूलाल को जोधपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से साल 2014-16 के पुराने बिल के आधार पर 17,517 रुपए की राशि वसूलने का नोटिस मिला। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इस मांग को अनुचित मानते हुए निरस्त कर दिया।.




