
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे से ऊपर, सैकड़ों गांव प्रभावित
फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जिले के सदर, अमृतपुर और कायमगंज तहसील के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।.






