
बीकानेर में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत
बीकानेर के स्वरूपदेसर के तीन भाइयों की बाइक पर सवार होकर घर लौटते समय जोधपुर हाईवे पर देर रात सड़क हादसा हो गया। थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।.






