
यूएस ओपन में खिलाड़ी परेशान, गांजे की तेज गंध से मैच रुका
टेनिस के प्रमुख टूर्नामेंट यूएस ओपन में खिलाड़ियों को स्टेडियम में गांजे की तेज गंध से परेशानी हो रही है। विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी अर्याना सबालेंका ने तीसरे दौर के मैच के दौरान इस गंध की शिकायत की और मैच को रोकना पड़ा।.








