
ग्रेटर नोएडा में किसान चौक पर सड़क मरम्मत से दो सप्ताह तक ट्रैफिक जाम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक पर सड़क की खराब हालत और अंडरपास निर्माण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। प्राधिकरण ने सड़क के दोनों तरफ कंक्रीट पेवमेंट का काम शुरू किया है, जो लगभग दो सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान ट्रैफिक जाम की संभावना है और वाहन चालकों को सावधानी बरतने को कहा गया है।.
