
घाटी गांव में मकान की छत पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर
राजसमंद जिले के घाटी गांव में गुरुवार दोपहर मकान की छत पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखने से बच्चों में अफरातफरी मच गई। स्कूल से घर लौटे बच्चों ने अजगर को देखकर शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।.

