
इस महीने 1.58 करोड़ महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना का लाभ मिलेगा
पश्चिम बंगाल में इस महीने 1.58 करोड़ से अधिक महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितंबर को कोलकाता के साल्टलेक स्थित सेंट्रल पार्क में प्रथम अन्नपूर्णा दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें योजना की एक लाख से अधिक लाभार्थी महिलाएं शामिल होंगी।.








