
बालोतरा के कल्याणपुर में बाबा रामदेवजी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बालोतरा के कल्याणपुर कस्बे में सोमवार को बाबा रामदेवजी के मंदिर पर सालाना मेला और दशमी का उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दूर-दराज के गांवों से हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन और भक्ति का माहौल बना रहा।.






