
आचार्य बालकृष्ण फर्जी पासपोर्ट मामले में बरी
देहरादून की सीबीआई अदालत ने बाबा रामदेव के सहयोगी और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर पासपोर्ट बनाने के मामले में बरी कर दिया है। करीब डेढ़ दशक पुराने इस मामले में अदालत ने आपराधिक धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम के तहत आरोपों को खारिज किया।.





