
करौली में प्रथम चरण का मतदान आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक
करौली जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण का मतदान बुधवार को करौली नगर परिषद, सपोटरा और मंडरायल नगर पालिका क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। प्रशासन ने मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शांतिपूर्ण मतदान कराने का दावा किया है।.






