
एबीवीपी ने केरल कॉलेज में 45 साल बाद छात्रसंघ चुनाव जीता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को केरल के त्रिपुनिथुरा गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज में भी बड़ी सफलता मिली है। एबीवीपी ने यहां छात्रसंघ चुनाव में सभी सीटें जीतकर करीब 45 साल से चले आ रहे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के दबदबे को खत्म कर दिया है।.






