
आगर मालवा में बरसाती नाले में कार बही, 8 श्रद्धालुओं की मौत
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में कार बह गई। इस हादसे में कार सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।.








