
पिकअप चालक से मारपीट और 3.60 लाख रुपये लूटने का आरोप
घिरोर के मोहना रोड पर पिकअप वाहन को रुकवाकर चालक से मारपीट कर 3.60 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवक स्कूटी से आए और चालक को नीचे उतारकर मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में लूट की पुष्टि नहीं की है।.





