
शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर पर तीखा पलटवार किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के अहीर और जहीर वाले पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजभर की बुद्धि भ्रमित हो गई है और भाजपा में जाने के बाद उनका इलाज होगा। यह बयान इटावा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया गया।.







