
इंडिगो फ्लाइट 6E97 को अहमदाबाद में बम धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E97 को 31 अगस्त को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बम धमकी मिलने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 133 लोग सवार थे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।.







