
रात में 6 किमी तक पीछा कर चोरी की कार के चार आरोपियों को पकड़ा
बांसवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना के आदिलाबाद से चोरी कर राजस्थान ले जाई जा रही लाल रंग की वेगनआर कार के चार आरोपियों को पकड़ लिया। एसपी अमित कुमार को सूचना मिलने पर बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने फोरलेन पर घेराबंदी कर आरोपियों को खेत और जंगलों में छह किमी तक पीछा कर दबोच लिया।.
