
2026 में 15 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में मनाई जाएगी जन्माष्टमी
जयपुर में इस बार 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 15 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार यह दुर्लभ संयोग रात 12:26 बजे शुरू होकर अगले दिन 12:14 मिनट तक रहेगा, जो जन्मांतर के पापों का क्षय करने वाला जयंती योग बनाता है।.



