
तेहरान 10K दौड़ में महिलाओं ने बिना हिजाब हिस्सा लिया
ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार को आयोजित 10 किलोमीटर की दौड़ में कई महिलाओं ने बिना हिजाब या स्कार्फ के भाग लिया। यह कदम देश के अनिवार्य हिजाब कानून के खिलाफ खुली चुनौती माना जा रहा है। इस दौड़ के दौरान महिलाओं के बिना सिर ढके दौड़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।.




