
सीकर में 1 अक्टूबर से 23 दिन चलेगी अग्निवीर भर्ती रैली
सीकर के जिला खेल स्टेडियम में 1 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी जो 23 दिन तक चलेगी। इस रैली में सीकर और जयपुर क्षेत्र के विभिन्न उपखंडों से करीब 13 हजार युवाओं को कॉल लेटर भेजे जा चुके हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।.





