
पौड़ी में कार खाई में गिरी, बैंक प्रबंधक की मौत
पौड़ी के बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार एसबीआई पाबौ शाखा के प्रबंधक संजीव किलानिया की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।.






